
ईडी की मोहाली व चंडीगढ मे बडी कार्रवाई
कांग्रेस विधायक और कई अन्य कारोबियों के ठिकानो पर बडी रेड
चंडीगढ, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) आज मोहाली व चंडीगढ मे एक सााथ ईडी ने बडी कार्रवाई करते हुए एक साथ दर्जनो जगहों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरिंदर पंवार, उनके सहयोगी सुरेश त्यागी, करनाल से इनेल से बीजेपी में शामिल हुए मनोज वाधवा और यमुनानगर से इनेल नेता दिलबाग सिंह के ठिकानो पर की गई है।
कांग्रेस विधायक पंवार का हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान में भी खनन का कारोबार है। जैसे ही ईडी की टीम इन 20 ठिकानों पर पहुंची, किसी को भी घर या ऑफिस में जाने या अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई ईडी के अधिकारी वहां दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं टीम सुबह-सुबह सोनीपत के सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस विधायक सुरिंदर पंवार के घर पहुंची। उस वक्त विधायक पंवार सदन में मौजूद थे. उनकी मौजूदगी में उनके घर और दफ्तर में खनन कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. एक टीम उनके खनन कारोबारी पार्टनर सुरेश त्यागी के घर भी पहुंची। वहां भी जांच की जा रही है।























