
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
हाईकोर्ट ने मंजूर की नियमित जमानत की याचिका
चंडीगढ, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। एन.डी.पी.एस. मामले में हाईकोर्ट ने आज सुखपाल खैहरा को बड़ी राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी है। आपको बता दें कि विजिलेंस ने 2015 के ड्रग्स केस में उन्हें गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि सुखपाल सिंह खैहरा को मादक पदार्थ तस्करी (एन.डी.पी.एस.) के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले को लेकर 4 सितंबर को एक जांच टीम बनाई गई थी, जिसके बाद 24 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद 28 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के लिए बंता दे कि मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में एनडीपीएस एर्ज में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में गुरदेव सिंह सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। पुलिस ने उनके पास से 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, एक देशी पिस्तौल, एक .315 बोर की पिस्तौल और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए थे। बाद में पुलिस जांच के दौरान खैरा का नाम सामने आया। 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब किए गए खैरा के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। उन्हें 2015 के ड्रग्स मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 2021 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 2022 में उन्हें जमानत मिल गई। फरवरी 2023 में शीर्ष अदालत ने ड्रग्स मामले में खैरा के खिलाफ समन आदेश को रद्द कर दिया। खैरा को 28 सितंबर को पंजाब पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।























