
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज बुलाई पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक
चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्ववार्ता): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी की कई अहम बैठकें बुलाई हैं। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक आज दोपहर 12 बजे सुखबीर बादल की अध्यक्षता में होगी।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार दोपहर 3 बजे अकाली दल के जिला अध्यक्षों, पार्टी के सभी विंगों के अध्यक्षों और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रभारियों की संयुक्त बैठक होगी। इन बैठकों में अकाली दल राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करेगा और अपनी भविष्य की रणनीति को अंतिम रूप देगा।





















