
‘हिट एंड रन’ के नए कानून के लगाातर विरोध से पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार
पंजाब के इस जिले के पेट्रोल पंप हुए ड्राई, जनता में हाहाकार
चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्ववार्ता) केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में ट्रक-टैंकर ड्राइवरों ने देशभर में हड़ताल का व्यापक असर दिखना शुरू हो गया है। देश के विभिन्न पेट्रोल पंप इस वक्त वाहनों की लंबी-लंबी कतारों से भरे पड़े हैं। पेट्रोल-डीजल खत्म होने के डर से लोगों में अफरा-तफरा देखी जा रही है। पंजाब में ट्रक यूनियनों की हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल की कमी बढऩे लगी है। इस कारण पेट्रोल पंपों पर भारी संख्या में लोग अपनी गाडिय़ों में पेट्रोल डलवाने पहुंच रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि अमृतसर जिले में 90त्न पेट्रोल पंप हुए ड्राई हो गए हैं। इस कारण आम जनता में हाहाकार मच गई है। वहीं इसे लेकर प्रशासन का दावा है कि पंपों में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक उपलब्ध है पर वास्तव में स्थित कुछ और ही दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में कानून में कई बड़े बदलाव करते हुए ब्रिटिश भारतीय दंड संहिता को भारतीय दंड संहिता में बदल दिया है। इनमें से एक प्रमुख बदलाव सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से संबंधित है। अब ‘हिट एंड रन’ मामलों में सजा का प्रावधान 2 साल से बढ़ाकर 10 साल की कैद व 7 लाख रुपए का जुर्माना कर दिया गया है। इसके विरोध में देशभर के ट्रांसपोर्ट संगठन हड़ताल पर चले गए हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
भारत सरकार ने हाल ही में कानून में कई बड़े बदलाव करते हुए ब्रिटिश भारतीय दंड संहिता को भारतीय दंड संहिता में बदल दिया है। इनमें से एक प्रमुख बदलाव सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से संबंधित है। देश में सडक़ हादसों से होने वाली मौतों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। इसलिए अब ‘हिट एंड रन’ मामलों में सजा का प्रावधान 2 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है। इसके विरोध में देशभर के ट्रांसपोर्ट संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। स्पोट्र्स एसोसिएशन ने देश में ट्रक, टेम्पो को पूरी तरह से बंद कर दिया है और सडक़ों पर निजी वाहनों को रोका जा रहा है और उनके साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि इस कानून के बाद देश में कोई भी व्यक्ति ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी नहीं करेगा और अगर कोहरे या अन्य कारणों से कोई दुर्घटना होती है तो ड्राइवर को भारी सजा भुगतनी पड़ेगी।ट्रांसपोर्ट के इस चक्के जाम का सीधा असर देशभर के कारोबार पर पड़ रहा है। पंजाब भर में 134 ट्रांसपोर्ट यूनियन हैं, जो 70,000 से अधिक ट्रक और टेम्पो का संचालन करते हैं।























