प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम स्टालिन, राज्यपाल आरएन रवि और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेहद भव्य है और यहां दक्षिण भारत के मशहूर मंदिर के डिजाइन से इसे सुशोभित भी किया गया है। तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग को 1100 करोड़ रुपये की लागत से डेवलप किया गया है।
























