
नये कानून के खिलाफ बस ट्रक चालकों का हड़ताल जारी
पंजाब मे तेल की सप्लाई नहीं मिलने के कारण आज वाहनों का हो सकता है चक्का जाम
चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्ववार्ता) सडक़ों पर दौड़ रहे वाहनों से किसी की दुर्घटना या मौत हो जाने पर केंद्र सरकार के द्वारा एक नया कानून लाया गया है। जिसके तहत 10 लाख रुपए का जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। जिसको लेकर ट्रक चालको ने चक्का जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस एवं ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बनाए गए नए कानून के विरोध में विभिन्न ड्राइवर एसोसियेशनो द्वारा पंजाब भर के तेल डिपुओ पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है जिसके कारण राज्य भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई प्रभावित होने लगी है।
जानकार सूत्रो से पता चला है कि जिला लुधियाना में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं और मंगलवार तक 100 फीसदी सभी पंपों पर पेट्रोल व डीजल खत्म होने की संभावना बनी हुई है।ऐसे में तेल की सप्लाई नहीं मिलने के कारण पंजाब भर में वाहनों का चक्का जाम हो सकता है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा देश भर में बस व ट्रक के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटना के दौरान किसी व्यक्ति की होने वाली मौत में आरोपी ड्राइवर को 10 वर्ष की सजा व 7 लाख रुपए तक का जुर्माना करने संबंधी कानून पारित किया गया है।
जिसके विरोध में ड्राइवर भाईचारे द्वारा पंजाब में संगरूर, जालंधर, बठिंडा आदि तेल रिफाइनरियों के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। अब ऐसे में तेल डिपुओ से पेट्रोल एवं डीजल की गाडिय़ों की एंट्री व निकासी लगभग बंद हो चुकी है, जिसका असर राज्य भर के पेट्रोल पंपों पर दिखाना शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि पंजाब भर की विभिन्न ड्राइवरो एसोसियेशनो द्वारा अनिश्चितकालीन समय के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है जिसमें वह केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कानून में शोध करने की मांग पर अड़े हुए हैं।























