
पंजाब मे 784 दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉटों को नेविगेशन सिस्टम मैपलस एप के द्वारा किया मेप
चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रमुख प्रोजैक्ट ’सडक़ सुरक्षा फोर्स’ की शुरुआत से पहले पंजाब की सडक़ों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक और पहलकदमी करते हुये पंजाब पुलिस ने मैपमाईइंडिया के सहयोग से राज्य भर की 784 दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉटों को नेविगेशन सिस्टम मैपलस एप के द्वारा मेप किया है।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ यह जानकारी देते हुये बताया कि मैपलस एप का प्रयोग करने वाले नागरिक अब पंजाबी में वॉयस अलर्ट प्राप्त करेंगे जो यात्रियों को आगे आने वाले ब्लैक स्पॉट के बारे सचेत करेंगे, जिससे पंजाब सडक़ सुरक्षा के हिस्से के तौर पर दुर्घटनाग्रस्त स्थानों की मैपिंग करने वाला पहला राज्य बन गया है।
उन्होंने विश्वास प्रकटाया कि पंजाबी में वॉयस अलर्ट को सक्रियता से लागू करना एक और ज्यादा चौकस ड्राइविंग कम्युनिटी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के ब्लैक स्पॉटस की ऐसी व्यापक मैपिंग को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने के लिए पंजाब गर्व महसूस करता है। इसके इलावा, इस नवीन सुरक्षा को उपयोगकर्ताओं की ज़रूरतों के अनुसार बनाया गया है, जो क्षेत्रीय भाषाओं में वॉयस अलर्ट की पेशकश करती है।





















