
नववर्ष के दिन चंडीगढ मे खौफनाक वारदात, चाकूओं से की युवक की हत्या
चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्ववार्ता) सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ मे जहां नववर्ष पर लोग जश्न व खुशियां मनाने मे लगे हुए थे तो वही चंडीगढ़ के विकास नगर के रौनक ग्रीन पार्क में रात करीब साढ़े आठ बजे तीन लोगों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर तीनों फरार हो गए। नए साल की पहली रात को हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
मौलीजागरां थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लग सके। वहीं, वारदात के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने पार्क के अंदर बिखरे खून के सैंपल इक_े किए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वारदात से पहले तीनों आरोपियों और युवक के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। एक चश्मदीद के मुताबिक थोड़ी देर बाद शोर मचा रहे युवक को तीनों युवक पीटने लगे। युवक ने विरोध किया तो तीनों में से एक ने चाकू निकालकर 25 वर्षीय युवक के पेट में घोंप दिया।





















