
नववर्ष की पूर्व संध्या पर जालंधर जिले के गांव में सनसनीखेज घटना आई सामने
एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, इलाके मे मचा हडकंप
चंडीगढ़, 1 जनवरी (विश्ववार्ता) साल की आखिरी रात खौफनाक पंजाब के जालंधर जिले के कस्बा आदमपुर में 5 लोगों के शव मिलने का मामला सामने आने से हडकंप व दहशत का माहौल बन गया है। कर्ज से तंग पोस्टमास्टर ने पत्नी, 2 बेटियों और नातिन की हत्या कर खुदकुशी कर ली। उसने चारों का गला घोंट दिया। इसके बाद फंदे पर लटक गया। जब परिवार घर से बाहर नहीं निकला तो लोग दरवाजा तोडक़र अंदर घुसे। जिसके बाद इस खौफनाक वारदात का पता चला। आज सभी के शवों का पोस्टमार्टम होगा।
गांव ड्रोली खुर्द निवासी मनमोहन सिंह आदमपुर पोस्ट ऑफिस में बतौर पोस्टमास्टर के पद पर काम करते थे. बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग कर्ज को लेकर उन्हें परेशान कर रहे थे सभी के गले पर गला घुटने के निशान बने हुए है. वहीं मनमोहन सिंह के गले पर फंदे का निशान है. पुलिस सभी एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। प्रभजोत कौर उर्फ ज्योति ने जब अपने पति सरबजीत का फोन नहीं उठाया तो रविवार रात को सरबजीत अपने ससुराल पहुंचा. जहां काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो सरबजीत पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोडक़र घर के अंदर घुसा. वहां उन्होंने देखा कि उसका ससुर मनमोहन सिंह फंदे पर लटका है और बाकि लोग बेसुध पड़े हुए है इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची. मनमोहन सिंह के पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार रात के बाद से परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला. घर के दरवाजे अंदर से बंद थे मनमोहन का दामाद सरबजीत आया तो सारे घटनाक्रम की जानकारी मिली।





















