
पंजाब व उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी
कोहरे के चलते 24 उड़ानें रद्द, आज नववर्ष पर सुबह 4 फ्लाइट नहीं भरेंगी उड़ान
मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे मे सूबे के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 1 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब व उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। पंजाब व हरियाणा के अधिकतर हिस्से में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे को लेकर राज्य के कुछ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने चंडीगढ़, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, एसएएस नगर, एसबीएस नगर, तरनतारन में अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे के साथ शीत लहर की स्थिति होने की संभावना जताई है।
घने कोहरे में विजिबिलिटी न होने के कारण सडक़ दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर बहुत जरूरी काम हो तब ही घर से बाहर निकले नहीं तो गुरेज करें। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में 1 जनवरी को रेड अलर्ट और 2 व 3 जनवरी को ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने पूरे पंजाब को अपनी चपेट में ले रखा है। बीते एक सप्ताह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य देव के दर्शन लोगों को दुर्लभ हो गए है। इसी कारण हर दिन तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्दी रोज कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रही है। न्यूनतम तापमान में बठिंडा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां 2.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
तीसरे दिन शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से आने व जाने वाली 24 उड़ानें रद्द रही। सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रनवे की रिपेयरिंग के लिए तक रनवे बंद रहा। इस दौरान एयरपोर्ट पर न कोई फ्लाइट आई और न ही उड़ी। वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने खराब मौसम के चलते सोमवार सुबह की चार फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। इनमें 5261 चंडीगढ-मुंबई, 867 चंडीगढ़-हैदराबाद, 2277 चंडीगढ़-दिल्ली, 6634 चंडीगढ़-बंगलूरू की उड़ानें शामिल हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि मौसम को देखते हुए सोमवार सुबह की चार फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। इसका संदेश यात्रियों को भेजा गया है।
ये उड़ानें रहीं रद्द
-6ई2177 दिल्ली,-6ई5261 मुंबई, -6ई 867 हैदराबाद, -6ई146 लखनऊ, -6ई971 चेन्नई, -6ई6634 बंगलूरू, -6ई6394 अहमदाबाद, -6ई242 पुणे, -6ई6638 बंगलूरू, -6ई6395 अहमदाबाद, -6ई7413 जयपुर,-6ई681 चंडीगढ़-पुणे,























