
पूरी दुनिया के साथ देश भर मे धूमधाम से नए साल का हुआ स्वागत
धार्मिक स्थलों पर लोग हुए सजदा, गुरुद्वारों और मंदिर में देर रात से श्रद्धालुओं की लगी भीड , लोगों में उत्साह
चंडीगढ, 1 जनवरी (विश्ववार्ता) पूरी दुनिया के साथ देशभरमे नया साल का जोरदार स्वागत हो रहा है। आज साल का पहला दिन है। लोगों ने पटाखे फोडक़र 2024 का स्वागत किया। इसी के साथ, 2023 की विदाई हो गई। देशभर में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमृतसर स्थित प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में भी साल के पहले दिन भक्तों का जनसैलाब पहुंचा। भक्तों ने ईश्वर के सामने माथा टेककर मंगलकामना की।
महाकाल, वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नए साल की पहली भस्म आरती आयोजित की गई। भस्म आरती में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में साल के पहले दिन भव्य आरती की गई। आरती में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्राचीन हनुमान मंदिर के अलावा, दिल्ली के ही लोधी रोड स्थित साईं मंदिर में भी साल की पहली आरती की गई। वहीं, महाराष्ट्र के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में नए साल 2024 की पहली काकड़ आरती की गई।
पूरे देश के साथ-साथ उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। लोगों ने लखनऊ के हजरगंत में नए साल का स्वागत किया। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ नोयडा में भी नया साल मनाया गया।





















