
दुनिया के इन देशों मे हुआ नये साल का वेलकम
देश मे कुछ ही घंटे बाकि न्यू ईयर मे
चंडीगढ, 31 दिसंबर (विश्ववार्ता) पूरी दुनिया मे नये साल का इंतजार बखूबी किया जा रहा है जहां दुनिया मे कई देशों मे नये साल का जोरदार स्वागत भी कर दिया गया है तो वही भारत मे अब कुछ घंटे बाकि है नये साल के आगाज मे। आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि सबसे पहले नए साल का जश्न न्यूजीलैंड में मना। इसके 2 घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हुआ।
ऑकलैंड के स्काई टॉवर पर 10 सेकेंड के काउंट डाउन के बाद आतिशबाजी शुरू हुई। यह 5 मिनट चली। इसके लिए 6 महीने से तैयारी की जा रही थी। यहां खराब मौसम की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि भारी बारिश के अलर्ट के बीच लोगों ने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। वहीं, हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास 12 मिनट चली आतिशबाजी के दौरान 8.5 टन के पटाखे जलाए गए। इसकी प्लानिंग करने में 15 महीने का समय लगा।























