
नववर्ष से पहले मेगा ड्रग एंड आम्र्स सिंडिकेट ने किया बडा भंडाफोड़
ड्रग तस्करो को हेराईन व हथियारो सहित दबोचा, पंजाब डीजीपी ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 31 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले मे मेगा ड्रग एंड आम्र्स सिंडिकेट ने बडी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्कर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू मुहावा के 2 प्रमुख सदस्यों को दबोचने मे बडी सफलता प्राप्त की है। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से 19 किलोग्राम हेरोइन, 7 पिस्तौल/माउसर, ₹23 लाख ड्रग मनी, ड्रोन के स्पेयर पाट्र्स और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने गिरफ्तार लोगों की पहचान संदीप सिंह उर्फ लाडी और रोशन के रूप में की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सीधे तौर पर यूएसए स्थित तस्कर मन्नू महावा के संपर्क में थे और पाकिस्तान से तस्करी के बाद राज्य भर में हेरोइन की आपूर्ति कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के संबंधों की जांच के लिए आगे की जांच की जा रही है।
ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए, अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय इनपुट मिले कि तस्कर मन्नू महावा के सहयोगियों ने सीमा पार से पाक स्थित तस्करों द्वारा भेजी गई
https://twitter.com/DGPPunjabPolice/status/1741389031999672392?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1741389031999672392%7Ctwgr%5E106adc35da5860072cb9580ad8b8f0a6d8f8053a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdainiksaveratimes.com%2Fpunjab%2Fmega-drug-and-arms-syndicate-busted-2-arrested-along-with-huge-quantity-of-heroin%2F























