
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात
चंडीगढ़, 31 दिसंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ का प्रसारण किया जाएगा। आज के मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ‘फिट इंडिया’ मुद्दे पर बात करेंगे। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी पहले दी थी।
मन की बात का कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। पीएम मोदी साल के आखिरी मन की बात में पूरे साल क्या कुछ खास रहा और आने वाले साल में क्या खास रहेगा, इसपर भी अपने विचार दे सकते हैं। पीएम मोदी इस मन की बात में अयोध्या के राम मंदिर का भी जिक्र कर सकते हैं।
पीएम मोदी मन की बात में नए हेल्थ स्टार्टअप्स, न्यूट्रिशन और मेडिटेशन-योगा पर भी विचार रख सकते हैं। पीएम मोदी ने इसके लिए 18 दिसंबर को देशवासियों से सुझाव भी मांगे थे। इसके अलावा पीएम मोदी 5 राज्यों के चुनावी नतीजों और तीनों क्रिमिनल बिल और धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी बात कर सकते हैं।
इसके अलावा, 2023 के अंतिम दिन रूस के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। रूसी राष्ट्रपति ने जोर दिया कि वैश्विक परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हो गईं हैं बावजूद इसके रूस और भारत के बीच संबंध गतिशील रूप से थोड़ी आगे बढ़ रहे हैं





















