
पठानकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंद्र पाल भोआ हुए कोर्ट के सामने पेश
कोर्ट ने भेजा इतने दिनो की न्यायिका हिरासत मे
चंडीगढ़, 31 दिसंबर (विश्ववार्ता) अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जोगिंदर पाल के वकील नरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी उन्हें जज के निवास स्थान पर पेश किया गया। जिन्होंने जोगिंदर पाल को दो दिन की न्यायिक हिरासत भेजने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि नाजायज माइनिंग पर पंजाब की मान सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को पठानकोट में नाजायज माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ को गिरफ्तार किया गया। जोगिंदर पाल पर नाजायज माइनिंग करवाने का आरोप लगे हैं।
माइनिंग विभाग के आफिसरों के साथ विवाद के बाद भोआ की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल अवैध खनन को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल भोआ की माइनिंग आफिसरों के साथ तू-तू,मैं मैं हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा है। भोआ पर माइनिंग साइट पर पहुंची टीम के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में विघ्न डालने के आरोप में उक्त पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको ये भी बता दें देर रात्रि से पुलिस की हिरास्त में वह अस्पताल में भर्ती थे, गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।





















