
पंजाब मे आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा
पढिये क्या रही वजह
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के जिला अमृतसर से आ रही है जहां जानकार सूत्रो से पता चला है कि आम आदमी पार्टी के राजासांसी के विधानसभा क्षेत्र के अधीन कस्बा लोपोके से ‘आप’ के ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोपोके ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज अपना इस्तीफा जिला देहाती अध्यक्ष को भेज दिया है।
ब्लॉक अध्यक्ष ने इस्तीफा देने का कारण पार्टी द्वारा नजरअंदाज करना बताया है।
उन्होंने बताया कि हाईकमान द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका और वह काफी लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन उनके अपने ही गांव के कामों में उन्हें पीछे रखा जा रहा है। राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं को भी पूछ नहीं रहा है। इसलिए ब्लाक अध्यक्ष बनने के कोई फायदा नहीं है। प्रभारी को बार-बार कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।























