
राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का पहला हुआ विस्तार
ये बने कैबिनेट मंत्री
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववार्ता) राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल पर विस्तार हुआ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलाई। राजधानी जयपुर स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण शुरू हुआ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा को आमंत्रित किया। भजनलाल सरकार में दो डिप्टी सीएम के अलावा 22 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें 12 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही दस राज्यमंत्री बनाए गए हैं, जिसमें पांच को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। भजनलाल मंत्रिपरिषद में बनाए गए 22 मंत्रियों में से 16 पहली बार मंत्री बने हैं। सीएम और दो डिप्टी सीएम को भी मिला लिया जाए तो 25 में से 20 पहली बार के मंत्री हैं।
किरोड़ी लाल मीणा: किरोड़ी लाल मीणा भाजपा के राज्यसभा सांसद थे पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारा था. चुनाव जीतने के बाद किरोड़ी लाल मीणा का मुख्यमंत्री की रेस में शामिल था. लेकिन भजन लाल शर्मा को सीएम बनाए जाने के बाद अब किरोड़ी लाल मीणा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
ये बने कैबिनेट मंत्री
- डॉ. किरोड़ीलाल मीणा
- गजेंद्र सिंह खींवसर
- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
- बाबूलाल खराड़ी
- मदन दिलावर
- जोगाराम पटेल
- सुरेश सिंह रावत
- अविनाश गहलोत
- जोराराम कुमावत
- हेमंत मीणा
- कन्हैया लाल चौधरी
- सुमित गोदारा
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
- संजय शर्मा
- गौतम कुमार दक
- झावर सिंह खर्रा
- सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
- हीरालाल नागर
राज्यमंत्री
- ओटाराम देवासी
- डॉ मंजू बाघमार
- विजय सिंह चौधरी
- कृष्ण कुमार बिश्नोई
- जवाहर सिंह बेडम























