
आज मिलने जा रही बड़ी खुशखबरी, एक साथ लॉन्च होंगी 6 वंदे भारत यहां देख लें लिस्ट
आज अमृतसर से दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, अयोध्या से पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
वंदे भारत में यह मिलेंगी सुविधाएं, ये होगा ट्रेन का समय
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववार्ता)्र दिल्ली से अमृतसर के बीच वंदे भारत ट्रेन 30 दिसंबर यानी आज से शुरू होने जा रही है। रेलवे और अमृतसर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इस ट्रेन के कोच दुल्हन की तरह सजकर तैयार हैं। पहले दिन इस गाड़ी में सभी मुसाफिरों को दिल्ली तक मुफ्त सफर करने को मिलेगा। शनिवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर यह ट्रेन रवाना होगी। बाकी दिनों में यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
वंदे भारत अमृतसर से दिल्ली के लिए रोजाना सुबह 8.30 बजे रवाना होगी। 30 दिसंबर तक इसका उद्घाटन समारोह होने के कारण गाड़ी किसी अन्य समय भी रवाना हो सकती है। इसके बाद पहली जनवरी से रोजाना गाड़ी तय समय से जाया करेगी। अमृतसर से 8.30 चलकर 9.26 बजे जालंधर, 10.16 बजे लुधियाना व 11.34 पर अंबाला से होती हुई 1.50 पर दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली से यह गाड़ी 3.15 पर चलकर रात 8.35 पर अमृतसर पहुंचा करेगी।
ये होगा ट्रेन का समय
शताब्दी के मुकाबले 40 मिनट पहले पहुंचा करेगी वंदे भारत
शताब्दी एक्सप्रेस भी रोजाना दिल्ली से अप-डाउन करती है। इस गाड़ी में सफर करने के लिए कुल छह घंटे का समय लगता है। जबकि वंदे भारत में यही सफर 5 घंटे 20 मिनट में पूरा होगा और यात्रियों के 40 मिनट भी बचा करेंगे।
वंदे भारत में यह मिलेंगी सुविधाएं
अमृतसर से चलकर दिल्ली जाने वाली वंदे भारत में ज्यादा रिक्लाइनिंग सीट जोकि आम गाडिय़ों में 17.31 डिग्री से बढ़ाकर 19.37 डिग्री की गई है।
यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई सीटों को और भी आरामदायक बनाया गया है।
एग्जीक्यूटिव चेयर कार (ईसीसी) में सीट का रंग लाल से बदलकर नीला किया गया।
यात्रियों की सुविधा के लिए सीटों के नीचे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाए गए हैं ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सीटों के लिए ज्यादा फुटरेस्ट जोकि 670 मिमी से घटाकर 530 मिमी किया गया है।





















