
राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड की चपेट मे
मौसम विभाग ने दिल्ली में आज और कल भीषण ठंड की दी चेतावनी
कई शहरों में स्कूल बंद, फ्लाइट्स भी डायवर्ट-ट्रेनों पर भी ब्रेक
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववार्ता) राजधानी राजधानी के क्षेत्र दिल्ली और समूचा उत्तर भारत के इलाकों में आज और कल भीषण ठंड की चपेट मे होगें इस बात का अनुमान मौम विभाग ने लगाया है। । मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दो जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें अकेले दिल्ली में 238 फ्लाइट शामिल हैं। वहीं, 125 से ज्यादा ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।
कोहरे और कम विजिबिलिटी के गुरुवार को कई सडक़ हादसे भी हुए। घने कोहरे के चलते गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली करीब 60 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। 134 फ्लाइट्स और 22 ट्रेनें लेट हुईं।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को कम विजिबिलिटी के चलते अपना अयोध्या दौरा रद्द करना पड़ा। सीएम योगी को 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अयोध्या यात्रा से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने जाना था। पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में नए एयरपोर्ट और नए रेल भवन का उद्घाटन करेंगे।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बेहद घना कोहरा छाया रहा। पटियाला, अंबाला, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पालम, बरेली, लखनऊ, वाराणसी और ग्वालियर में विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक सुबह और रात के दौरान दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए बहुत घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।





















