
पंजाब सीएम भगवत मान आज करेगें इस जिले का दौरा
चंडीगढ, 29 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर आज लुधियाना दौरे पर रहेगें। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान आज लुधियाना दौरे पर रहेंगे तथा इस दौरान वह चल रहे विकास कार्यों को लेकर एक बैठक करेंगे। इस बैठक में स्थानीय विधायक व आफिसरों मौजूद रहेंगे। यह मीटिंग कल 12 बजे सर्किट हाऊस में होगी।
बता दें कि पंजाब सी.एम. का यह पहला दौरा नहीं है, इससे पहले भी वे कई बार लुधियाना का दौरा कर चुके हैं तथा कई विकास कार्यों को हरी झंडी दे चुके हैं। अभी हाल ही में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान लुधियाना पहुंचे थे तथा इस दौरान लुधियाना वासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई थीं। वहीं अब लुधियाना वासियों की नजरें सी.एम. मान के कल के दौरे पर टिकी हुई हैं।























