
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे पंजाब दौरे पर
गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी शामिल न करने पर कही यह बात
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) जालंधर जिले मे आज केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे इस दौरे को कुछ महीनो मे होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर माना जा रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री से पंजाब भाजपा के कई बड़े-बड़े नेता व कार्यकर्ता मिलने पहुंचे। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सर्किट हाउस में कोर कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से संपर्क कर जानकारी ली जा रही है कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा कहां खर्च हो रहा है।
मेघवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए एक समिति बनाई गई है और वह समिति ही तय करती है कि परेड में कौन सी झांकी शामिल होगी, इसमें केंद्र सरकार का कोई हाथ नहीं है। आरडीएफ को लेकर मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को लगातार फंड मुहैया करा रही है और हमारी ओर से किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। बता दें कि इससे पहले बीते दिन सीएम भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी को केंद्र ने शामिल नहीं किया है।
बतां दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी शामिल नहीं किए जाने को लेकर कल केंद्र सरकार पर निशाना साधा थाा मान ने इसे राष्ट्रगान से ‘पंजाब’ शब्द को हटाने जाने की ओर उठाया गया एक कदम करार दिया था भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा था अगर उनका बस चले तो वे राष्ट्रगान जन गण मन से ‘पंजाब’ शब्द को हटा देंगे.” उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी पंजाब की झांकी को 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया गया। मान ने आरोप लगाया था कि केंद्र ने पंजाब के साथ भेदभाव किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली दोनों ही चयनित झांकी वाली सूची में नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र विभिन्न मुद्दों को लेकर गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव कर रहा है. वहीं पंजाब बीजेपी के नेताओं ने दावा किया कि जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड के लिए कि राज्य की झांकी को आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की खुद की गलती की वजह से अयोग्य करार दिया गया, क्योंकि सरकार ने पुरानी झांकी में मामूली बदलाव कर उसे ही पेश कर दिया था।























