
देशभर मे लगातार बढते कोरोना के नये मामलो से हरकत में स्वास्थ्य विभाग
अब तक देश मे हो चुकी है इतने मौत, पिछले 24 घंटो मे आये इतने नये मामले
कोरोना से बचाव के लिए क्या करें ?
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) देशभर मे धीरे धीरे एक बार फिर कोरोना का भय और आतंक शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 702 नए मामले सामने आने की बात कही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 से महाराष्ट्र में दो जबकि कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में एक-एक मरीज की मौत हुई है। देश में 22 दिसंबर को संक्रमण के 752 नए मामले दर्ज किए गए थे। ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी।
वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक मौतें हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढकऱ 4.4 करोड़ हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
डॉ राजेश भास्कर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनकर जाना चाहिए। डॉक्टर, पैरामेडिकल और अन्य हैल्थ केयर वर्करों को मास्क पहनकर मरीजों का इलाज करना चाहिए और कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में नियमों का पालन करना चाहिए।
खांसते और छींकते समय रुमाल या टिशू पेपर का प्रयोग करें।
उपयोग के बाद टिश्यू पेपर को बंद कूड़ेदान में फेंकें।
हाथों को बार-बार साबुन, पानी या अल्कोहल-आधारित सैनिटाइजऱ से साफ करें।
अगर किसी को वायरल है या सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो उसे लोगों से मिलना बंद कर देना चाहिए और खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए।
बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.
जिन लोगों को पहले से स्वास्थ्य संबंधित समस्या है उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाना चाहिए और ऐसी जगह पर नहीं बैठना चाहिए जहां वेंटिलेशन न हो, बुजुर्ग लोगों और गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए।
क्या ना करें
अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
यदि आपमें बुखार या कोविड के लक्षण विकसित हों तो स्वयं दवा न लें।























