
चंडीगढ नगर निगम की अहम बैठक आज, बैठक में मुख्य रूप से चार एजेंडों पर चर्चा होने की संभावना
चंडीगढ नगर निगम 52वें रोज फेस्टिवल की तैयारियों मे जुटा
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववार्ता) नगर निगम की 330वीं सदन की अहम बैठक आज सुबह 11 बजे तय की गई थी, सूत्रो से खबर है कि बैठक में मुख्य रूप से चार एजेंडों पर चर्चा होनी थी, जिसमें 52वें रोज फेस्टिवल के खर्च और अन्य मुद्दे शामिल हैं। नगर निगम की ओर से जारी आदेश में बैठक को टालने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है।
जारी आदेश में बैठक के लिए अगली तारीफ की घोषणा नहीं की गई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बैठक 30 दिसंबर को हो सकती है। जानकारी के अनुसार नगर निगम की आयुक्त अगले कुछ दिनों के लिए शहर में नहीं हैं, जिसकी वजह से बैठक टाली गई है। उनके आने के बाद 30 को बैठक हो सकती है। इस मामले पर मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि बैठक के लिए नई तारीख तय नहीं की गई है। जल्द ही बैठक बुला ली जाएगी। 30 को बैठक नहीं हुई तो यह जनवरी माह में भी जा सकती है। चंडीगढ के रोज गार्डन में फरवरी के तीसरे हफ्ते में 52वें रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ने इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल में हर साल एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। ट्राइसिटी के अलावा दूसरे राज्यों के भी पर्यटक भी आते हैं। गार्डन में गुलाब की अलग-अलग प्रजातियों को देखने के साथ पर्यटक कई तरह के कार्यक्रमों का भी आनंद लेते हैं। इन कार्यक्रमों में बच्चों के लिए रोज प्रिंस, रोज प्रिंसेस समेत फोटोग्राफी इवेंट, बेस्ट गार्डन, डेकोरेटिव प्लांट्स आदि से जुड़ी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। रोज फेस्टिवल के दौरान लेजर वैली में खाने-पीने के स्टॉल, झूले आदि भी लगाए जाते हैं। नगर निगम हर साल रोज फेस्टिवल के लिए बजट तय करता है, जिसे सदन द्वारा पास कराया जाता है।
बैठक में कुल चार प्रस्ताव लाए जाने हैं। इसमें सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में फरवरी के तीसरे हफ्ते में 52वें रोज फेस्टिवल का एक करोड़ रुपये में आयोजन, 345 ड्राइवर (एलएमवी), 14 सुपरवाइजर, 5 डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक अकाउंट क्लर्क मुहैया करने के लिए नए टेंडर को अनुमति देने का एजेंडा भी लाया जाएगा। इसके अलावा पांच वाटर बाउजर टैंक खरीदने का भी एजेंडा बैठक में लाया जाएगा, जिसकी क्षमता 12000 लीटर होगी। साथ ही छह मिनी फायर टेंडर (वॉटर टैंक क्षमता 3000 से 3500 लीटर) को खरीदने का एजेंडा बैठक में लाया जाएगा।




















