
उत्तर भारत के सबसे बड़े उद्यमशीलता सम्मेलन ‘टाइकॉन चंडीगढ़ 2024’ के तिथियों की घोषणा
चंडीगढ, 25 दिसंबर (विश्ववार्ता) उत्तर भारत के सबसे बड़े उद्यमशीलता सम्मेलन ‘टाइकॉन चंडीगढ़ 2024’ के तिथियों की घोषणा हो गई है। बिल्डिंग ग्लोबल थ्रस्ट थीम के तहत टाइकॉन 2 मार्च को होगा। इसमें टाई ग्लोबल के 200 से अधिक सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान कई पैनल चर्चाएं होंगी।
टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सिग्निसेंट के संस्थापक हरित मोहन ने कहा कि टाइकॉन चंडीगढ़ 2024 के नौवें संस्करण का लक्ष्य देशभर के पेशेवरों को आकर्षित करना है। यह विशिष्ट आयोजन न केवल नेटवर्किंग को बढ़ावा देता है बल्कि सम्मानित सदस्यों के बीच वैश्विक सहयोग और आदान-प्रदान की भावना का भी प्रतीक है।
रोड टू टाइकॉन कार्यक्रम श्रीनगर, लुधियाना और शिमला में आयोजित किए जाएंगे जो वैश्विक स्तर पर टीआईई चंडीगढ़ के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों, वक्ताओं, उद्यम पूंजीपति, एंजेल निवेशक, वैश्विक सलाहकार, सरकारी अधिकारी और विश्व नेता सहित 1500 से अधिक लोग उपस्थित होंगे।























