
सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ में 100 रुपए के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट
चंडीगढ, 25 दिसंबर (विश्ववार्ता) आज समाज मे इंसानियत व रिश्तों की डोर इतनी कमजोर हो गई है कि पल मे पता ही नही चलता क्या हो जाये। ताजा मामला सिटी ब्युटीफुल के नाम से मशहूुर चंडीगढ़ के थाना सारंगपुर क्षेत्र में 100 रुपए के लिए कत्ल कर दिया यहां एक भाई ने गुस्से में आकर अपने दूसरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि, आरोपी भाई ने अपने बड़े भाई को जमीन पर तेजी से पटका। जिसके चलते उसके सिर में गहरी चोट आई और उसकी मौत हो गई।
कत्ल के चलते इलाके के लोग सन्न हैं। वहीं मौके पर पहुंची आरोपी भाई के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान धनास निवासी जसपाल के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान अमरजीत के रूप में बताई जा रही है।
बताया जाता है कि, आरोपी जसपाल और मृतक अमरजीत दोनों बीते दिन साथ में बैठे हुए थे। इसी दौरान दोनों में किराएदार से 100 रुपए लेने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में पहले बहसबाजी हुई और बताया जाता है कि इस बीच अमरजीत ने मां को गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोपी जसपाल ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया।
इस बीच देखते ही देखते आरोपी जसपाल ने मृतक को इस तरह से पटका कि उसके सिर में चोट आ गई। जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद घर में हडक़ंप मच गया और आसपास के लोग इक_े हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीडि़त को इलाज के लिए पीजीआई में ले गई थी। जहां उसे डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया।





















