
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सिख नेता अकाली दल मे फिर करेगें घर वापसी
चंडीगढ, 25 दिसंबर (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनावो मे जहां कुछ ही समय बचा है उससे ऐन मौके पर पंजाब से लेकर दिल्ली तक बिखरी शिरोमणि अकाली दल को फिर से खड़ी कर एकजुट करने के लिए सुखबीर सिंह बादल ने बड़ी पहल की है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं जागो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके की घर वापसी करवाई जा रही है। जानकार सूत्रो के पता चला है कि क्रिसमस के दिन यानि आज वह देश की दूसरे नंबर पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो जाएंगे।
इस बार भी बहाना वही पंथ की एकजुटता और बिखरी हुई पार्टी को एकजुट करने का है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खुद मंजीत सिंह की घर वापसी का प्रस्ताव लेकर सोमवार को दोपहर उनके ग्रेटर कैलाश स्थित आवास पर जा रहे हैं। बादल को भी पता है कि बगैर दिल्ली का किला फतह किए आगे का रास्ता नहीं खुलता है।





















