
दिल्ली सीएम केजरीवाल की लगातार मुश्किलें बढती हुई
एलजी ने दिए नकली दवा खरीदने के मामले में सीबीआई जांच के आदेश
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) :दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने एक और मामले में सीबीआई से जांच के आदेश दिए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एलजी ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में खरीदी गई दवाइयों के मामले में मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखा है और सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार पर कथित शराब घोटाला मामले के आरोप लगे थे। जिसमें जांच चल रही है। वहीं अभी भाजपा दिल्ली सरकार पर जल बोर्ड में घोटाले के भी आरोप लगा रही है। बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता के दौरान एक और बड़े घोटाले का दावा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार केजरीवाल की गारंटी है। जल बोर्ड में घोटाला किया जा रहा है। ठेके का पैसा बढ़ेगा तो लूट तो मचेगी। वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अलावा सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी।
बता दें से सीएम अरविंद केजरीवाल को कुछ दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दूसरी बार समन जारी किया था. ईडी ने सीएम से इस मामले में पूछताछ के लिए दफ्तर में पेश होने को कहा था. इसके जवाब में दिल्ली के सीएम ने ईडी के समन को पहली बार की तरह गैर कानूनी करार दिया था. उन्होंने का था कि मुझे ईडी किस हैसियत से पूछताछ के लिए बुलाना चाहती है, पहले यह स्पष्ट करे. इस सवाल का जवाब ईडी ने मुझे अभी तक नहीं दिया है. वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में विपश्यना ध्यान योग में लीन हैं.























