
पंजाब में कोरोना की दस्तक के बीच बड़ी खबर, कोरोना से महिला की मौत से मचा हडकंप
ये उपाय अपनाकर करे अपना और दूसरो का बचाव
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) देश मे जहां कोरोनावायरस के कारण डर व दहशत का माहौल फिर से बन गया है वही पंजाब में कोरोना की दस्तक के बादा बड़ी खबर सामने आ रही है।जिला जालंधर में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान होशियारपुर निवासी 60 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जिसका इलाज सिविल अस्पताल जालंधर में चल रहा था। बता दें कि गत दिवस राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर ने कहा था कि जे. एन-1 वैरिएंट के 4 मरीज सामने आए है।
पंजाब के लुधियाना जिले मे फिर कोरोना के नए वेरिएंट जे एन 1 के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है। राज्य की स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डा. आदर्श पाल कौर ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर लोगों को जागरूक करने उन्हें कोविड एप्रोपरिएट बिहेवियर का सख्ती से पालन करने को कहां है। राज्य के नोडल ऑफिसर डा. राजेश भास्कर ने बताया कि पंजाब में अब तक जे एन 1 वेरिएंट के चार मरीज सामने आ चुके है। इनमें से एक मरीज ठीक हो चुका है जबकि तीन होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। इनमें एक-एक मरीज जालंधर, नवांशहर तथा कपूरथला का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों में कपूरथला का रहने वाले मरीज को डेंगू बुखार था वह उपचार के लिए अस्पताल गया, जहां एतिहात के तौर पर उसकी डेंगू बुखार की जांच के अलावा कोरोना का टेस्ट भी लिया गया, जो पॉजिटिव आ गया।
कोरोना से बचाव के लिए क्या करें?
भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनकर जाएं
खांसते और छींकते समय रुमाल या टिशू पेपर का प्रयोग करें।
उपयोग के बाद टिश्यू पेपर को बंद कूड़ेदान में फेंकें।
हाथों को बार-बार साबुन, पानी या अल्कोहल-आधारित सैनिटाइजऱ से साफ करें।
अगर किसी को वायरल है या सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो उसे लोगों से मिलना बंद कर देना चाहिए और खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए।
बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.
जिन लोगों को पहले से स्वास्थ्य संबंधित समस्या है उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाना चाहिए और ऐसी जगह पर नहीं बैठना चाहिए जहां वेंटिलेशन न हो, बुजुर्ग लोगों और गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए।
क्या ना करें
अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।
सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
यदि आपमें बुखार या कोविड के लक्षण विकसित हों तो स्वयं दवा न लें।
देश मे कोरोना के खौफ के बीच पंजाब के इस जिले मे कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक से लोगो मे दहशत
सामने आये तीन नये मामले, ये उपाय अपनाकर करे अपना और दूसरो का बचाव























