साक्षी मलिक के संन्यास के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री
कहा कुछ भी कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है यही मेरी स्टेटमेंट है, पढिये पुनिया का पीएम को पत्र
पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री अवार्ड सरकार को वापस करने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया- मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं…।” बजरंग ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में इसकी घोषणा की है।पुनिया में पीएम को लिखा एक पत्र भी ट्वीट में अटैच किया है। पुनिया ने कहा कि, कुछ भी कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है।
बता दें कि, बजरंग पुनिया ने यह बड़ा कदम भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ रोष में उठाया है। पुनिया का कहना है कि, महिला पहलवानों को यौन शोषण के मामले में न्याय नहीं मिला। इसके अलावा अब बृजभूषण शरण सिंह का करीबी सदस्य कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष बन गया है। ऐसे में बृजभूषण शरण सिंह की सक्रियता भारतीय कुश्ती संघ में बरकरार रहेगी। साल 2019 में बजरंग पुनिया को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था।
