
हरियाणा मे कडाके की सर्दी के चलते सरकार ने की स्कूलों मे छुट्टियों की घोषणा
शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके चलते ज्यादातर प्रदेशों में स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा हो गई हैं इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने स्कूलों में पहली से 15 जनवरी 2024 तक सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है।
16 जनवरी (मंगलवार) से स्कूल खोले जाएंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेशभर में सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी, स्कूल के प्रिंसिपल व हेड मास्टर को लेटर जारी किया है। हरियाणा में सरकार ने कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। नये साल के शुरुआती 15 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे. यानि सर्दी की छुट्टी 1 से 15 जनवरी तक रहेगी।























