
देश में एक बार फिर कोरोना की दस्तक से डर का माहौल
इन सावधानियों से करे अपना और दूसरों का बचाव
चंडीगढ, 22 दिसंबर (विश्ववार्ता) पूरे देश में 24 घंटे में (, 21 दिसंबर तक) 358 मामले सामने आए, जिनमें से अकेले केरल में 300 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राजस्थान के कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक महीने का बच्चा कोरोना संक्रमित हो गया। वहीं, जोधपुर में भी एक युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह पांच दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटकर आई थी। इसके बाद से उसकी तबीयत खराब थी। कोरोना के लक्षण दिखने पर उसने जाचं कराई, जिसके बाद शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कोरोना संक्रमित 19 साल की युवती महामंदिर क्षेत्र में रहती है। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ उसके संपर्क में आए लोगों और परिवार वालों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। पड़ोसी कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में भी चिंता बढ़ने लगी है, क्योंकि कर्नाटक में भी कोरोना से हाल ही में एक व्यक्ति की मौत हुई है. राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बीजेपी के एक पार्षद के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. नेपाल से लौटे शख्स को नोएडा में पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद पूरे देश में ये सवाल पूछे जा रहे हैं क्या दोबारा मास्क पहनने का समय आ गया है? इस बारे में विशेषज्ञों की क्या राय है ? चलिए हम आपको बताते हैं।
भीड़भाड़ वाले एरिया में जाते है तो मास्क पहनें।
डॉक्टर्स और हैल्थ केयर वर्कर्स, मरीज, अटैंडेंट मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
खांसते या छीकते समय रुमाल या टिशू का इस्तेमाल करें।
हाथ अच्छी तरह धोएं।
बीमार हैं तो किसी से मिलने से बचे।
बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर्स के साथ संपर्क करें।
कोई व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो खुद को 7 दिनों के लिए आइसोलेट करें। साथ ही दिक्कत ज्यादा है तो नजदीकी हैल्थ केयर सैंटर पर जाएं।
ऐसा करने से बचे
अपने आप दवाई न ले
भीड़भाड़ वाले एरिया में जाने से बचे
खास कर बुजुर्ग जिन्हें कोई बीमारी है और बच्चों को
नाक, कान और मुंह को बार-बार हाथ से छूने से बचे
पब्लिक ऐरिया में न थूकें





















