
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल पहुंच रहे है चंडीगढ
शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
चंडीगढ, 22 दिसंबर (विश्ववार्ता): पंजाब व हरियाणा राज्य की राजधानी चंडीगढ मे आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच रहे है तो कल देश उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शहर मे होगें।। दोनों दिन शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। दोनों वीवीआईपी मूवमेंट की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। गृह मंत्री अमित शाह जहां करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे, वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पीयू की एलुमनी मीट में शिरकत करेंगे।
पीयू की एलुमनी मीट में कल यानि की शनिवार को उपराष्ट्रपति के शिरकत करने के तय कार्यक्रम को लेकर भी पुलिस ने उनके आने-जाने के रूट को लेकर गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की। इसके तहत दोपहर 2.10 बजे करीब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से निकला और करीब 2.30 पर पीयू पहुंच गया। वहीं पीयू से वापसी करते हुए उपराष्ट्रपति के साथ चलने वाला वाहनों का काफिला दोपहर 3.02 बजे पीयू कैंपस से निकला और मटका चौक, प्रेस लाइट पॉइंट, ग्रेन मार्केट चौक, ट्रांसपोर्ट चौक होते हुए ट्रिब्यून चौके के रास्ते हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट होकर 18 मिनट में 3.20 बजे चंडीगढ़ स्थित टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंच गया।























