जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में चली गोलियां, 3 जवान शहीद
सेना के दो वाहनों पर आतंकी हमले के बाद एनकाउंटर जारी
चंडीगढ, 21 दिसंबर (विश्ववार्ता): जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना के एक ट्रक और जिप्सी पर घात लगाकर हमला किया । बताया जा रहा है कि जिले के दोनाड़ क्षेत्र में थानामंडी-बफलियाल सड़क पर अपने गंतव्य की ओर जा रहे सैन्य वाहन पर आतंकियों अचानक हमला बोल दिया। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन अन्य घायल हैं ।
सेना के अधिकारी ने बताया कि राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में जवान बुधवार शाम से पहले से चल रहे ज्वॉइंट ऑपरेशन को मजबूती देने जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया ऑपरेशन 48 राष्ट्रीय राइफल्स इलाके में हो रहा है। यहां लगातार गोलीबारी भी हो रही है. एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है।
























