
पंजाब के इस कैबिनेट मंत्री की मुश्किले बडी, कोर्ट ने सुनाई 2 वर्ष की सजा
चंडीगढ, 21 दिसंबर (विश्ववार्ता):इस समय की बड़ी खबर मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर सामने आ रही है। खबर है कि अमन अरोड़ा को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने 15 साल पुराने केस में सजा सुनाई है।
बताया जा रहा है कि 2008 के पारिवारिक लड़ाई-झगडे के मामले में सुनाम जिला कोर्ट ने अपना फैसला देते हुए उन्हें सजा दी है। उन्हें धारा 452 और 323 के तहत सजा हुई है। कोर्ट ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत नौ व्यक्तियों को दो साल की सजा सुनाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनाम की जिला कोर्ट ने 2008 के घरेलू लड़ाई-झगड़े के मामले पर फैसला सुनाया है। केबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के जीजा राजिंद्र दीपा ने उन पर घर में दाखिल होकर मारपीट करने का मुकद्दमा दर्ज करवाया था। अमन अरोड़ा के साथ 9 अन्य लोगों को भी 2-2 साल की सजा सुनाई गई है, सजा के साथ-साथ में जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार इन दोषियों में से एक की मौत हो चुकी है।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमन अरोडा़ के पास अदालत में जाने का प्रवीजना है। 2 साल की सजा होने के कारण उन्हें जमानत मिल सकती है, अगर जमानत नहीं मिलती है तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। एक विधायक होने के कारण उनकी मैंबरशिप भी जा सकती है, लेकिन अगर उनकी सजा पर रोक लगती है तो उनकी मैंबरशिप बच सकती है।























