
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने वरिष्ठ फोटो पत्रकार संतोख सिंह के निधन पर किया दुख व्यक्त
संतोख सिंह द्वारा दी की गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा – देविंदरजीत सिंह दर्शी
चंडीगढ, 21 दिसंबर (विश्ववार्ता) डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट संतोख सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पत्रकार समुदाय में ‘ताया जी’ के नाम से मशहूर संतोख सिंह (78) पिछले कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। विश्ववार्ता के संस्थापक और डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष दविंदरजीत सिंह दर्शी ने कहा सरदार संतोख सिंह द्वारा दी गई सेवाओं को हमेशा ही याद किया जायेगा और लंबे समय तक विभिन्न समाचार पत्रों में फोटो जर्नलिस्ट के रूप में उनकी सेवाएं और उनका गर्मजोशी भरा योगदान स्वभाव एवं आत्मीय व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि जीवन भर कड़ी मेहनत करके नाम कमाने वाले सरदार संतोख सिंह पत्रकारिता की अगली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
डिजिटल मीडिया के अध्यक्ष देविंदरजीत सिंह दर्शी, संरक्षक- बलजीत बल्ली, अध्यक्ष- सतिंदर बैंस, उपाध्यक्ष- महावीर जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- एचएस बावा, महासचिव- दविंदर सिंह कोहली, सचिव और कोषाध्यक्ष- परमिंदर सिंह जट्टपुरी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
स्वर्गीय संतोख सिंह अपने पीछे एक बेटा इंद्रजीत सिंह (सीनियर कैमरामैन) और एक बेटी छोड गये है।





















