
चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना के नए वेरिएंट को ध्यान में रखते जारी की एडवाइजरी
प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की दी सलाह, 7 दिनों के लिए खुद को करना होगा आइसोलेट
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट
विज ने मॉकड्रिल करवा कर तैयारियों का लिया जायजा
चंडीगढ, 21 दिसंबर (विश्ववार्ता) देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढऩे लगे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में कहा गया था कि अगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ एहतियाती कदम उठाना जरूरी है। इसी कड़ी में अब सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर एडवायजरी जारी की है। कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है औऱ एक तरह से चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हुई है। प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
दरअसल चंडीगढ़ में मास्क की हुई वापसी हुई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी है इसके अलावा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने इसे लेकर अपनी मीटिंग कर ली है। इसके साथ ही मॉकड्रिल भी की है, ताकि ये पता लग सके कि हमारे पास पुख्ता इंतजाम हैं या नहीं। विज ने स्पष्ट किया की अभी तक हरियाणा में इसका कोई केस नहीं आया है।
वहीं प्रशासन ने एडवाइजरी में ये भी कहा है कि बुखार, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे सिम्टम्स दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी होगा। अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत 7 दिन के लिए खुद को आइसोलेट करना जरूरी होगा।























