
दु:खद सूचना: सीनियर फोटोग्राफर सरदार संतोख सिंह नही रहे
चंडीगढ, 21 दिसंबर (विश्ववार्ता) आज बेहद दु:खद सूचना सामने आ रही है कि हम सबके अज़ीज़ और सीनियर फोटोग्राफर सरदार संतोख सिंह जिन्हें हम ताया जी के नाम से जानते थे वो अब हमारे बीच नही रहे। उनका आज सुबह लगभग 3.30 बजे निधन हो गया।
देविंदरजीत सिंह दर्शी विश्ववार्ता के संस्थापक व डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सीनियर फोटोग्राफर के अचानक अकाल चलाणा करने पर गहरा दुख व्यक्त किया और भगवान से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे व पीडि़त परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
दाह संस्कार समारोह आज (21 दिसंबर 2023) दोपहर 12:30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के श्मशान घाट पर आयोजित किया जाएगा।























