
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने हुड्डा शासन में हुई 102 पटवारियों की भर्ती में अनियमितताओं की जांच का दिया आदेश
चंडीगढ, 21 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को हुड्डा शासन के दौरान 102 पटवारियों की भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि चयनित पटवारियों के आवेदन पत्रों के साथ संलग्न दस्तावेजों की भी जांच की जाए ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध तरीके से किसी को कोई लाभ तो नहीं दिया गया है. हाई कोर्ट ने सरकार को 4 हफ्ते में जांच पूरी करने और अगले 8 हफ्ते में कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। याचिका दायर करते हुए हरिओम शर्मा ने हाई कोर्ट को बताया कि इस भर्ती में ऐसे अभ्यर्थियों का भी चयन किया गया है, जिन्होंने बिना हस्ताक्षर के आवेदन जमा किए थे। कुछ अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने खेल कोटे से आवेदन किया था और उनके द्वारा जमा किए गए प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बिना ही उन्हें लाभ दे दिया गया।
सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए हरियाणा सरकार को आदेश दिया है कि वह सभी चयनित पटवारियों के आवेदनों की जांच करे ताकि यह पता चल सके कि क्या उन्हें नियम व शर्तों का उल्लंघन कर नियुक्ति नहीं दी गई है। विज्ञापन। गया। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी और अन्य प्रकार के लाभों का दावा करने के लिए संलग्न दस्तावेजों की भी जांच की जानी चाहिए। इन दस्तावेजों को संबंधित विभाग से सत्यापित भी कराया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो सरकार कानून के मुताबिक उचित निर्णय लेगी।





















