
पंजाब के इस जिले मे गुरूद्धारा साहिब की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे
दर्दनाक हादसे मे दो व्यक्तियों की मौत से परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ, 20 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर मे असामाजिक तत्वों द्वारा गत रात्रि मे करीब 3 स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद तथा खालिस्तान के चुनावों के लिए 26 जनवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन संबंधी नारे लिखे गए हैं। दूसरी तरफ पुलिस असामाजिक तत्वों को ढूंढने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
गत रात्रि अज्ञात लोगों ने एस.डी.एम. कार्यालय गढ़शंकर, श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब बडेसरों तथा सरकारी हाई स्कूल डघाम पोसी की दीवार पर लिखा कि ‘26-1-2014 नू पंजाब च खालिस्तान दीयां वोटां दी रजि. शुरू है।
एस.एच.ओ. जैपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वह तुरंत पुलिस टीम को साथ लेकर तीनों स्थानों पर पहुंचे और लिखे गए नारों को मिटाया। पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल्ल ने कहा कि एस.डी.एम. परिसर में एक ही गार्ड होता है। रात को मैं व गार्ड अंदर था तो बाहर चोरी से कोई दीवार पर खालिस्तान संबंधी नारे लिख गया। गार्ड को इसका पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।























