
आप पार्टी के संयोजक व दिल्ली सीएम फिर आ रहे है पंजाब
चंडीगढ, 20 दिसंबर (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में 10 दिवसीय विपश्यना मैडिटेशन सत्र में भाग लेंने आज पंजाब पहुंच गये है यह खबर सूत्रो के हवाले से बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक होशियारपुर से महज 10 किलोमीटर दूर महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्मा धजा विपश्यना मैडिटेशन सेंटर में पहुंचेगे। बताया जा रहा है कि उनकी विपश्यना का समय रात 8 बजे के आसपास शुरू होगा और हमेशा की तरह सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और शहर के पास एक हेलीपैड बनाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल 10 दिनों तक होशियारपुर में रहेंगे।
आप संयोजक केजरीवाल उस समय विपश्यना मैडिटेशन सत्र में भाग लेने जा रहे हैं जब प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 21 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है। उन्हें कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश होने के लिए बुलाया गया है। यह दूसरी बार है जब प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। इससे पहले, 2 नवंबर को ईडी ने इसी तरह का समन जारी किया था लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।
गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी द्वारा भेजे गए दूसरे समन पर 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश नहीं होंगे। वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए दिल्ली से निकले हैं। दिल्ली सरकार के कथित शराब घोटाले में ईडी ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया था। इससे पहले सीबीआई शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर चुकी है। ये पूछताछ इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी। इसके बाद ईडी ने पहली बार नोटिस जारी कर 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
आप सांसद राघव चड्ढा ने भी पुष्टि की है कि केजरीवाल फिलहाल विपश्यना के लिए जा रहे हैं और 31 दिसंबर को दिल्ली लौटेंगे। अब तक अरविंद केजरीवाल विपश्यना साधना के लिए हिमाचल, बेंगलुरु और महाराष्ट्र में कहीं भी जाते हैं लेकिन इस बार वह कहां जा रहे हैं, यह किसी को नहीं पता। विपश्यना ध्यान के नियमों के मुताबिक, 20 दिसंबर से अगले 10 दिनों तक अरविंद केजरीवाल किसी के संपर्क में नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में मंत्री कार्यवाहक सरकार का कार्यभार संभालेंगे।























