
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में आज लॉरेंस बिश्नोई के केस में होगी सुनवाई
2014 में पहली बार लारेंस बिश्नोई को किया गया था गिरफ्तार
चंडीगढ, 20 दिसंबर (विश्ववार्ता)पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में आज लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू केस में सुनवाई होगी। पिछले सुनवाई में पंजाब एडीजीपी जेल की तरफ से सील बंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट को हाईकोर्ट में दाखिल किया गया था। पंजाब पुलिस ने इस मामले में स्नढ्ढक्र दर्ज करने की अनुमति मांगी है।
एसआईटी ने कहा कि जिस समय बिश्नोई का इंटरव्यू सामने आया उस समय वह ना तो पंजाब की किसी जेल में था और न ही पंजाब पुलिस की कस्टडी में हुआ है। एडीजीपी जेल की तरफ से दो सदस्य कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब की जेल में इंटरव्यू के कोई सबूत नहीं मिले हैं।। कोर्ट को बताया गया कि उसे दौरान वह दिल्ली और राजस्थान की पुलिस का कस्टडी में था। एसआईटी ने बताया की राजस्थान की किसी जेल से इस इंटरव्यू होने की संभावना है।
ध्यान रहे कि साल 2014 में पहली बार लारेंस बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। मगर, मोहाली के पास से वह फरार होने में सफल रहा था। इसके बाद साल 2016 में लारेंस को गिरफ्तार किया गया। लारेंस पर हत्या, हत्या की कोशिश, हमला, जबरन वसूली और डकैती सहित 50 से अधिक मामले दर्ज है। पहले राजस्थान की जेल में बंद लारेंस को दो साल पहले मकोका मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद से वो जेल नंबर 8 में बंद था। वहीं, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की रिमांड पर है। जिसके बाद पंजाब पुलिस लारेंस को रिमांड पर ले आई।























