
विदेश से फिर आई दुखदाई खबर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
चंडीगढ, 20 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब से विदेशो मे अपने लाखो सपने संजोये युवक जा रहे है लेकिन लगातार आ रही दुखदाई खबरो से मां का कलेजा जोर जोर से धडकने लगता है। अब खबर आ रही है माछीवाड़ा साहिब के नजदीकी गांव सहजो माजरा के रहने वाले कहर सिंह (43) की अमेरिका में दिल का दौरा पडऩे के कारण मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि कहर सिंह करीब 6 साल पहले कर्ज लेकर अपने और अपने परिवार के भविष्य के लिए विदेश गया था पर वहीं शनिवार की देर रात उसकी घर में दिल का दौरा पडऩे के कारण मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कहर सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया, साउथ लेक ताहोए में रहता था और वहां एक रेस्तरां में काम करता था। बीते शनिवार जब वह काम पर न आया तो उसके साथियों ने घर आकर देखा तो वह मृत हालत में पड़ा था और शुरुआती जांच के दौरान सामने आया है कि उसकी मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई। मृतक कहर की पत्नी और उसके 2 छोटे बच्चे गांव सहजो माजरा में रहते हैं और उसका पिता सुच्चा सिंह एक किसान हैं। उसकी मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया और गांव में शोक की लहर छा गई। अमेरिका में मृतक केहर सिंह के दोस्तों द्वारा उसके शव को गांव पहुंचाने के लिए कोशिश की जा रही है।





















