
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 5वीं व 8वीं कक्षा की ऑनलाइन परीक्षा फीस भरने के लिए सूची जारी
चंडीगढ, 19 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं व 8वीं कक्षा की ऑनलाइन परीक्षा फीस भरने के लिए सूची जारी की है। जारी हुई सूची पांचवीं/आठवीं परीक्षा मार्च 2024 में विवरण/विषयों में संशोधन के लिए फीस की जारी हुई सूची इस प्रकार है।
1. विवरण/विषयों में प्रति संशोधन फीस 200/- रुपए है।
2. विषय में संशोधन की स्थिति में प्रति विषय फीस 200/- रुपए है।
ऑनलाइन सुधार प्रोफार्मा को अंतिम रूप से जमा करने की अंतिम तिथि- बिना फीस 13 से 26 दिसंबर 2023 तक है व बनती फीस (200/-) 27 दिसंबर 2023 से 5 जनवरी 2024 तक है। इसी के साथ सुधार प्रोफार्मा व संबंधित दस्तावेज की हार्ड कॉपी मुख्य कार्यालय में जमा करवाने की व फीस की करवाने की अंतिम तारीख 3 जनवरी 2024 तक है वहीं बनती फीस (200/-) की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2024 तक है।























