
पंजाब मे फिर विदेश से आई दुखदाई खबर
इकलौते बेटे की मौत से परिवार मे मचा हाहाकार, माता पिता का रो रोकर का हाल बेहाल
चंडीगढ, 19 दिसंबर (विश्ववार्ता) विदेशों मे पंजाबियों की मौत के मामले रूकने का नाम नही ले रहे है हर दिन सूबे मे किसी न किसी देश मे गये युवको की मौत की खबर से हर परिवार मे अपने बच्चों की चिंताएं बढने लगती है। अब खबर आ रही है पंजाब के गुरदासपुर जिले से जहां 25 वर्ष के नौजवान का न्यूजीलैंड के आकलैंड में भेदभरे हालातों में कत्ल होने का समाचार मिला है।
उक्त नौजवान की उम्र केवल 25 साल बताई जा रही है जो अपनी बहन का एकलौता भाई था और उस की मौत की खबर मिलते ही जहां उस के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है उस के साथ ही उक्त नौजवान के गांव कोटली शाहपुर में भी शौक की लहर छा गई। मृतक के ताया के लडक़े और गांव के सरपंच बिकरमजीत सिंह ने बताया कि रमनदीप सिंह बारहवीं कक्षा पास करने के बाद साल 2018 में न्यूजीलैड गया था और अब वहा एक कंपनी में सक्युरिटी का काम करता था।
बीते कल ही उस के एक दोस्त को फोन के द्वारा सूचना मिली थी कि रमनदीप सिंह की भेदभरी हालत में मौत हुई है और पता चला है कि किसी ने उस का कत्ल किया है। उन्होंने कहा कि रमनदीप सिंह के पिता धन्ना सिंह फौज में से सेवा मुक्त होने के बाद अब भी डी.एस.सी. में ड्यूटी कर रहे हैं और घर में उस की मां और छोटी बहन है। मृतक के परिजनों और गांव वासियों ने भारत सरकार और पंजाब सरकार से मांग की है कि रमनदीप सिंह की मृतक देह गांव लाने के लिए अपेक्षित कार्यवाही की जाए।























