
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज दिल्ली में आईएनडीआईए की बैठक
चंडीगढ, 19 दिसंबर (विश्ववार्ता)विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आज नई दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में सीट-बंटवारे की व्यवस्था करने, 2024 के आम चुनावों के लिए एक संयुक्त अभियान का खाका तैयार करने और हाल ही में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में झटके के बाद अपनी योजना को फिर से तैयार करने के लिए चर्चा की जाएगी।
विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की बैठक से एक दिन पहले शाम को आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उनके आवास पर मिलने पहुंचे। इस मौके पर विपक्षी गठबंधन के अन्य नेता भी उनके साथ थे।























