
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे है चंडीगढ
प्रशासन तैयारियों में जुटा, सुरक्षा व्यवस्था हुई चौकस
चंडीगढ, 19 दिसंबर (विश्ववार्ता) देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 दिसंबर को चंडीगढ़ आ रहे है। जिसको लेकर चंडीगढ प्रशासन पूरी तैयारियों मे जुट गया है, वही शहर मे सुरक्षा व्यवस्था को कडा कर दिया गया है।
गृहमंत्री अमित शाह सेक्टर 26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 375 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। वही 44 एएसआई और 700 नव नियुक्त कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। गृहमंत्री का कार्यक्रम दोपहर बाद का है। वह शहर में करीब 3 घंटे तक रुकेंगे।
भर्ती प्रक्रिया विभाग ने पूरी कर ली है। इसके अलावा शाह शहर में 375 करोड़ की लागत से तैयार 10 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में तैयार सभी परियोजनाओं की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है।























