
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज से 10 दिनों तक रहेगें विपश्यना केंद्र में
जानिये क्या है विपश्यना हैै ?
चंडीगढ, 19 दिसंबर (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर आज से 10 दिनों के लिए विपश्यना केंद्र में रहेंगे। विपश्यना पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम दिल्ली आज से दिल्ली से रवाना होंगे।
10 दिन का है कोर्स केजरीवाल हर साल विपासना का 10 दिनों का कोर्स करने जाते हैं। इस साल भी 19 से 30 दिसंबर तक विपासना में रहेंगे। शनिवार को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले सप्ताह 10 दिन के लिए विपासना मेडिटेशन कोर्स के लिए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के खत्म होने के बाद केजरीवाल दिल्ली से 19 दिसंबर को रवाना होंगे।अभी तक मुख्यमंत्री ने बीते 10 सालों में देश के कई शहरों में जाकर विपासना कोर्स किया है। हर साल 10 दिन के लिए मुख्यमंत्री इस कोर्स के लिए जाते हैं। विपासना एक प्राचीन भारतीय ध्यान तकनीक है।
विपश्यना ध्यान की एक ऐसी विधा है, जिसके तहत सबसे ज्यादा लोगों ने बुधत्व या ज्ञान को हासिल किया है. यह इंसान को आत्मचिंतन व मंथन की एक प्रभावकारी विधि है। विपश्यना में शामिल होने से मन को सुकून मिलता है और वह आत्मशुद्धि को हासिल करने में सफल होता है। विपश्यना भारतीय प्राणायाम का ही एक रूप है। भारतीय परंपरा में प्राचीन काल से ऋषि-मुनि ध्यान के विधि का इस्तेमाल मन, वचन और कर्म के स्तर पर चित को शांत करने के लिए करते आये हैं। विपश्यना आत्म निरीक्षण, आत्म शुद्धि और आत्म मंथन के लिए एक प्रभावी पद्धति है. विपश्यना में शामिल होने के पीछे लोगों का मकसद अपने शरीर और मन की गहराइयों को समझना होता है. इसके अलावा, इंसान शिविर के दौरान शरीर में होने वाले परिवर्तनों को भी महसूस करता है।























