
चंडीगढ, 19 दिसंबर (विश्ववार्ता) आईपीएल 2024 में देश और विदेश के खिलाड़ियों के लिए आज नीलामी होगी, यह ऑक्शन का प्रोग्राम दुबई में आयोजित किया जा रहा हैहै। इस बार प्लेयर्स की बोली के लिए 10 टीम कुल 262.95 दांव पर लगाएंगीहै। इस राशि के दम पर टीम के मालिक 333 खिलाड़ियों में से 77 खाली स्थानों को भरने के लिए बोली लगाई जाएगी. इस बार निगाहें गुजरात टाइटंस पर रहने वाली हैहै। क्योंकि उसको कई खिलाड़ियों को स्थान भरने हैंहै। क्योंकि मुंबई इंडियंस में चले गए हार्दिक की जगह को भरना हैहै।
विदेश में होने जा रही नीलामी में शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, मिचले स्टार्क, रचिन रवींद्र, पैट कमिंस जैसे कैप्ड खिलाड़ियों के अलावा समीर रिजवी, महाराष्ट्र के अर्शिन कुलकर्णी और मुंबई के मुशीर खान अनकैप्ड वाले खिलाड़ियों पर भी बोली लगाई जाएगी है। दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़ की राशि शेष है। ये टीम हर्षल पटेल के अलावा शार्दुल ठाकुर, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंग के अलावा स्थानीय क्रिकेटर प्रियांश राणा पर दांव लगा सकती है। साथ ही यूपी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले समीर रिजवी और स्वास्तिक चिकारा भी उसकी निगाह में रहेंगे।
गुजरात टाइटंस के पास 38.15 करोड़ की राशि शेष है। हार्दिक की जगह भरने के लिए गुजरात शार्दुल, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे ऑलराउंडरों पर दांव लगा सकती है।























