आज वाराणसी से दूसरी वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज प्रदेश को देंगे 37 विकास परियोजनाओं की सौगात
चंडीगढ, 18 दिसंबर (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी के साथ पीएम मिशन-2024 का शंखनाद करते हुए बरकी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इतना ही नहीं, पीएम मोदी वहां से काशी और पूर्वांचल को 19,155 करोड़ की 37 परियोजनाओं का उपहार भी देंगे. इनमें सड़क एवं सेतु, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, पुलिस कल्याण, स्मार्ट सिटी एवं नगर विकास परियोजनाएं, रेलवे, हवाई अड्डे सहित विभिन्न परियोजनाओं का वह लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
वह काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में भी जा सकते हैं और पूजा-अर्चना कर सकते हैं. इसके अलावा, पीएम मोदी आर वाराणसी और नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे. दरअसल, पीएम मोदी की वाराणसी यात्रा के दूसरे दिन यह शहर कई उद्घाटनों का गवाह बनेगा. वह वाराणसी और नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इतना ही नहीं, वह लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के न्यू दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन खंड का भी शुभारंभ करेंगे.
























