
पंजाब के इस जिले मे पुलिस को मिली बडी सफलता
बंबीहा गैंग के 3 बदमाशों को दबोचा
चंडीगढ, 17 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैंगस्टरों को चेतावनी के बाद पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में नजर आ रही है। पिछले 10 दिनों में 7वें कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर और कई को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। इसी बीच आज भी पंजाब के मोगा जिले मे गैंगस्टरों और पुलिस को लेकर अहम खबर सामने आई है। मोगा के बधनी कलां कस्बे के दोधर गांव में पुलिस ने बंबीहा गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा सीआईए स्टाफ ने बधनी मलियाना लिंक रोड पर नाकेबंदी की हुई थी और चेकिंग की जा रही थी।
वहीं पर एक मोटरसाइकल पर स्वार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और वह अपना मोटरसाइकल छोड़ कर खेतों की ओर भाग गए और उन्होंने पुलिस पर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो तीनों ने आत्म समर्पण कर दिया। इसी भाग दौड़ में एक पुलिस कर्मचारी और एक गैंगस्टर थोड़ा जख्मी हो गए।
बताया जा रहा है कि यह तीनों आरोपी बांबीहा ग्रुप के साथी है। इनके कब्जे से तीन पिस्टल बरामद हुए है। डीएसपीडी हरिंदर सिंह डोड ने बताया कि पुलिस अगली करवाई कर रही है।























